Uncategorized

स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की बच्ची, मौके पर मौत

Share

छत्तीसगढ़ के मानपुर ब्लॉक के खडगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया में एक बहुत ही दुखद घटना हो गई। फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस जब बच्चों को लेने पहुंची थी, तभी 2 साल की मासूम युवानसी नरेटी बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button