Madhya Pradesh

रामनिवास रावत बने वन विकास निगम अध्यक्ष, निगम-मंडल नियुक्तियों का दौर जारी

Share

मध्य प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों का दौर जारी है, जिसके तहत प्रदेश के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य शासन ने निगम के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की शक्तियों का उपयोग करते हुए रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक संचालक मंडल का अस्थायी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले भी राज्य में अन्य नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष और संजय नगाईज को वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सरकार की इन नियुक्तियों को प्रशासनिक और संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे विभिन्न निगमों के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button