ChhattisgarhUncategorized

बालोद में सनसनी: खेत में एक ही पेड़ से मिले महिला और युवक के शव

Share

बालोद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के एक खेत में रविवार सुबह एक महिला और एक युवक के शव एक ही पेड़ से फंदे पर लटके मिले। खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान संतोषी यादव (40) और युवक की पहचान थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के निवासी थे, जबकि महिला शादीशुदा थी और उसका 19 वर्षीय बेटा भी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है, साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की वास्तविक वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button