ChhattisgarhPolitics

यूथ कांग्रेस नेता अभिषेक के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री का जलाया पोस्टर

Share

अभिषेक कसार ने बताया कि भारत देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं यात्रा को जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा यात्रा को रोकने लगातार प्रयास किया जा रहा है वो गुंडागर्दी पर उतर आये हैं उनके गुंडे यात्रा के बैनर फाड़ रहे है यात्रा में चल रही गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर रहे हैं राहुल गांधी जनता से ना मिल पाये इसलिए बैरिकेट लगाकर यात्रा को शहर में घुसने नहीं दे रहे हैं राहुल गांधी को शंकर देव मंदिर जाने से रोक के हेमंत बिस्वा सरमा अधर्म कर रहे हैं जिसके विरोध में युवा कांग्रेस ने आज भारत देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर जलाकर विरोध किया इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दूबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शब्बीर ख़ान, शहर कांग्रेस महामंत्री अविनय दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, शहर कांग्रेस सचिव मोहसीन ख़ान, ज़िला महासचिव सत्तार चौहान, पश्चिम विधानसभा महासचिव पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक, अमित सरकार, हिमांशु जैन, यश साहू उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button