ChhattisgarhRegion

सहयोग केन्द्र में वित्त मंत्री चौधरी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में बुधवार को सहयोग केन्द्र में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री चौधरी ने सहयोग केन्द्र पहुँचे 300 से भी अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपनी मांगें और व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याएँ लेकर पहुँचे थे। श्री चौधरी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ इस दौरान प्राप्त 100 से अधिक आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन किया। आवेदनों में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, बुनियादी ढाँचा, पेंशन योजनाएँ, राजस्व मामले, शिक्षा, स्वास्थ्य सहायता और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
प्रदेश के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों से फोन पर निर्देशित किया कि आम जनता के काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है। संगठन और सरकार के बीच का यह समन्वय आम आदमी की आवाज को सीधे सत्ता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। सहयोग केन्द्र का मुख्य उद्देश्य यही है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी यह विश्वास हो कि उसकी सरकार उसकी समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबलप्रताप सिंह जूदेव व प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button