Chhattisgarh
बलौदाबाजार के हटरी बाजार में भीषण आग, बिल्डिंग गिरने से नगर सेना का जवान गंभीर घायल

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा स्थित हटरी बाजार में गुरुवार देर रात कपड़े और मोबाइल की दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान पुरानी बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिसमें नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टीमों ने पूरी रात मशक्कत की, जिसके बाद शुक्रवार सुबह स्थिति नियंत्रित हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।







