Chhattisgarh

बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, चौकीदार की हत्या कर आरोपी फरार

Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा बाल संप्रेक्षण गृह से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चार लड़कों ने जेल शिफ्ट होने से पहले चौकीदार की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में नाइट चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। शुरुआती जांच के अनुसार, रविवार रात आरोपियों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दूसरे चौकीदार की बाइक और परिसर की चाबी लेकर भाग निकले। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी छत के रास्ते कांटेदार तार हटाकर और लकड़ी की सीढ़ी के सहारे बाहर निकले। फरारी से पहले वे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button