Chhattisgarh
वृन्दावन होटल के सामने एक व्यक्ति मृत मिला

दुर्ग। वृन्दावन होटल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई। इसकी सूचना रघु तिवारी पिता बालाराम तिवारी 56 निवासी शिवनाथ नदी के सामने गुरुद्वारा के सामने पुलगांव थाना जिला दुर्ग ने पुलगांव थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 87/2026 धारा 1049 बीएनएसएस दर्ज की गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर चीरघर भिजवाया। पुलिस को जाँच में पता चला कि मृतक पिछले एक साल से भीख मांगकर जीवन यापन करता था और पुलगांव ओवरब्रिज के नीचे रहता था। मृतक की उम्र 50 -60 साल के आसपास का अनुमान लगाया गया है। मृतक का कद 4 फीट 6 इंच ऊँचा, रंग सांवला बाल छोटे सफ़ेद शर्ट पहना हुआ है। इसकी सूचना दुर्ग एसडीएम को भेज दी गई है।







