Chhattisgarh

E-20 मामले में मारुति का बड़ा कदम, उपभोक्ता आयोग के फैसले के खिलाफ जाएगी कंपनी

Share

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सामने आए E-20 विवाद को लेकर मारुति सुजुकी ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। कंपनी अब जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के उस आदेश को चुनौती देगी, जिसमें ग्राहक की कार को बदलकर E-20 अनुकूल मॉडल देने या फिर वाहन की पूरी खरीद राशि लौटाने के निर्देश दिए गए थे। मारुति सुजुकी ने कहा है कि संबंधित कार पहले से ही E-20 ईंधन के लिए पूरी तरह सक्षम और मानकों के अनुरूप है। कंपनी का दावा है कि ग्राहक के वाहन से मिले ईंधन में मिलावट के स्पष्ट प्रमाण पाए गए हैं और आदेश में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार नहीं किया गया। कंपनी ने कहा कि वह कानून के अनुसार उचित उच्च मंच पर इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button