ChhattisgarhRegion

टीएल की बैठक में जोन कमिश्नरों को निर्देश, सभी अवैध नलों का नियमितिकरण करना सुनिश्चित करें- आयुक्त

Share

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा टी.एल बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण कार्य को सभी जोन प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
आयुक्त ने अवैध नल कनेक्शनों पर करारोपण करने इसकी जानकारी नागरिको को देने की प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। ताकि नागरिक नगर निगम के रिकार्ड में नल कनेक्शन को योजना अंतर्गत दर्ज करवा सके। इससे नगर निगम रायपुर की राजस्व वसूली में वृद्धि हो सकेगी। टी.एल. बैठक में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणो के प्रकरणो पर नियमानुसार प्रकिया के तहत कड़ी कार्यवाही सभी प्रकरणो में शासन की विधि अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने नियमानुसार भवन अनुज्ञा प्रकरणो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने सी.एम. हेल्पलाईन निदान 1100, कलेक्टर कॉल सेंटर से रायपुर नगर निगम को प्राप्त होने वाली जनशिकायतो का शत प्रतिशत संख्या में नियमानुसार त्वरित निदान निरंतरता से मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं जोन कमिश्नरों को दिये। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों को निर्धारित समय पर व्यवस्था कायम कर नियत वेतन दिलवाया जाना प्रशासनिक तौर पर मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को जोन के राजस्व अमले के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर वार्डो में निगम हित में राजस्व वसूली अभियान निरंतरता से चलाया जाना एवं निगम हित में निर्धारित प्रतिदिन के दैनिक लक्ष्य एवं साप्ताहिक लक्ष्य के अनुरूप निगम हित को सर्वोपरि मानकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button