ChhattisgarhRegion

रेलवे सैलरी पैकेज के तहत रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय सहायता

Share

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय और स्टेट बैंक ऑ$फ इंडिया के बीच कर्मचारियों को रेलवे सैलरी पैकेज (क्रस्क्क) के $फायदे देने के लिए हुए समझौते के तहत, रेलवे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर और 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस कवर एवं अन्य $फायदे दिए जाते हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर की पूर्व नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्वर्गीय अमिता पैकरा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के कारण, उनके परिवार को कुल 1.1 करोड़ की राशि दी गई। इसमें दुर्घटना से हुई मौत के मामले में 1 करोड़ और ग्रुप टर्म इंश्योरेंस कवर के तहत 10 लाख की राशि शामिल थी।15 जुलाई बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इससे पीडि़त परिवार को संबंधित चेक श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा सौंपा गया।
इस अवसर पर, डॉक्टर दर्शनिता अहलूवालिया (प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी), श्रीमती निकिता अग्रवाल (उप मुख्य कार्मिक अधिकारी-कल्याण) और भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारी—श्री विभंशु वी. जैन (असिस्टेंट जनरल मैनेजर), श्रीमती ज्योत्सना सिंह (चीफ मैनेजर), सुश्री टीना जोशी (चीफ मैनेजर) और श्री अंकुश गुप्ता (डिप्टी मैनेजर,) मौजूद रहें। यह पहल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button