Madhya Pradesh

खजुराहो योग महोत्सव में बड़ी लापरवाही VIP गेट पर ‘नो एंट्री’ बैनर से मचा हड़कंप

Share

खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित योग महोत्सव के 25वें दिन काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक लापरवाही सामने आई, जहां VIP एंट्री गेट पर गलती से ‘नो एंट्री’ का बैनर लगा दिया गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में जब यह मामला कैमरे में कैद हुआ तो विभाग की ओर से तुरंत बैनर पर लाल कपड़ा लगाकर उसे छिपाने की कोशिश की गई। इसी गेट से बाद में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप जाधव योग महोत्सव में पहुंचे। यह कार्यक्रम ‘Yoga for Healthy Aging’ थीम पर आधारित था और मुख्य रूप से खजुराहो के पश्चिमी समूह मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, टूरिज्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद वी.डी. शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत सामूहिक योगाभ्यास भी कराया गया। इस बीच प्रदेश में आयुष क्षेत्र के विस्तार और हाईटेक वेलनेस सेंटर स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें 50 बेड के आयुष वेलनेस सेंटर के निर्माण और नए आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी कॉलेजों की स्थापना की जानकारी दी गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button