Madhya Pradesh

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

Share

मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार ग्रहण करने के महज 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत रतलाम, शहडोल, अनूपपुर, खरगोन, मंदसौर और आगर मालवा सहित छह जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय और कई प्रमुख विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, भास्कर लक्षकार को इंदौर संभागायुक्त तथा नीरज मंडलोई को उद्योग एवं एमएसएमई विभाग की कमान के साथ जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. राजेश राजौरा को आरसीवीपी नरोत्तम प्रशासनिक अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा कृषि, ऊर्जा, जल संसाधन, वन, उद्यानिकी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button