Madhya Pradesh

जबलपुर शेयर बाजार मुनाफे का झांसा देकर JDA अधिकारी से 11 लाख की धोखाधड़ी

Share

जबलपुर में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की एक महिला अधिकारी को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी की पहचान लोकसेवा केंद्र में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काम के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने महिला अधिकारी को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर धीरे-धीरे 11 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी जब न तो मुनाफा मिला और न ही पैसे लौटाए गए, तो महिला अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने ओमती थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button