Chhattisgarh

सुशासन तिहार 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण, ग्राम कोसला में दिखी प्रशासनिक हलचल

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “सुशासन तिहार 2026” के तहत औचक निरीक्षण पर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में उतरा, वैसे ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई और मौके पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनसे संवाद भी किया। यह अभियान छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button