Chhattisgarh

प्रेम प्रसंग में युवती के पिता पर फायरिंग, फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

बालको थाना क्षेत्र में युवती के पिता पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 19 फरवरी को दोन्द्रों संगम नगर में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी को बालको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना में युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए थे। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय साहिल मासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए थे, लेकिन घटना की साजिश रचने और हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी लगातार फरार था। अब थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button