National

दिल्ली के उद्योग भवन के पास लगी आग में 2 सौ झुग्गी खाक, कोई हताहत नहीं

Share

दिल्ली में उद्योग भवन इलाके के पास आज तड़के मजदूरों की एक बस्ती में भीषण आग गई। इस हादसे में टिन-शेड से बनी 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की शुरुआत की। दमकलकर्मियों ने 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 200 झुग्गी जलकर खाक हो गई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, उन्हें सुबह 3:02 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि इलाके में एक इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई है। शुरुआती आग तेजी से फैलते हुए पास-पास बने टिन-शेड रूम्स तक पहुंच गई। इससे स्थिति गंभीर हो गई। पहले दो गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए 20 गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर सुबह 5:30 बजे काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग के दौरान कई एलपीजी सिलेंडर भी फट गए, इससे आग और अधिक फैल गई और स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल नेबताया कि घटनास्थल सेना भवन के पास स्थित है, जहां मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी आवास बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि यहां छोटे एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था और अंदर बिजली के तार भी बेतरतीब तरीके से फैले हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने के सही कारण की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती, लेकिन प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि एलपीजी सिलेंडर या बिजली के तारों में से किसी एक कारण से आग लगी हो सकती है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button