National

यूपी में भारी बारिश से 14 की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद

Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। 9 जुलाई की भारी बारिश के बाद 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने, दीवार ढहने और जलभराव जैसी घटनाओं में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और कासगंज समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button