ChhattisgarhCrimeRegion

महिला पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध व महिला अधिकारों की दी जानकारी

Share

कांकेर। महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत कांकेर पुलिस की महिला रक्षा टीम ने जी.एन.एम. छात्रावास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से संबंधित कानूनों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला रक्षा टीम ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने या किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। टीम ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button