ChhattisgarhCrimeRegion

10 हजार का इनामी फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

कांकेर। जिले की पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी कैलाश नेताम (39 वर्ष), निवासी ग्राम आमाकड़ा, थाना भानुप्रतापपुर को मोहला-मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। आरोपी ने अपनी जरूरत बताकर लगभग दो वर्ष पहले पीडि़ता से दो किस्तों में कुल 1.50 लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे प्रताडि़त करने लगा और पैसे लौटाने के बदले संबंध बनाने का दबाव डालते हुए अशोभनीय बातें करता था। 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी पीडि़ता के घर पहुंचकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीडि़ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पीडि़ता ने 21 अप्रैल 2026 को थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कामखेड़ा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button