ChhattisgarhCrimeRegion

बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा

Share

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने टेक बैक योर प्रॉपर्टी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित बाजार मूल्य 16 लाख रुपये आंकी गई है। अभियान के दौरान तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजे गए। शुक्रवार को जगदलपुर के त्रिवेणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बस्तर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और खुशी व्यक्त की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, आधुनिक तकनीक और साइबर जांच की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button