CrimeNational

झारखंड के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Share

जगदलपुर। झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, नक्सली पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान जवानाें और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इसके खत्म होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सुरक्षा बलों को क्या सफलता मिली है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button