संरक्षा के प्रति सजग रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने सम्मानित किया

रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले 4 रेल संरक्षा के सजग कर्मचारियों का सम्मान मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने किया एवं उनके संरक्षा संबंधी कार्यों पर चर्चा की। रेलवे में संरक्षा से रेल परिचालन की अहम भूमिका हैं, प्रत्येक रेल कर्मी के निर्धारित कर्तव्यों की निपुणता एवं सजगता रहने से यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है एवं निर्बाध रेल परिचालन होता है।
मंडल रेल प्रबंधक रायपुर, श्री दयानंद के द्वारा संरक्षा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर संरक्षा कोटि के 4 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया । संरक्षा के लिए सम्मानित रेलकर्मियों में श्री धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, सिगनल मेंटेनर, ग्रेड 1/कुसुमकसा , श्री संजीत कुमार गुप्ता , वरिष्ठ अनुभाग अभियंता – कार्य/रायपुर, श्री राम निहोर पटेल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/रेलपथ/तिल्दा, श्री बुलख राव, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/रेलपथ/यूएसएफडी।







