ChhattisgarhRegion

दिशांत संजीवनी ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 38 छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण 

Share

बीजापुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी ने सोमवार को बीजापुर के एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अध्ययनरत 38 दिव्यांग छात्रों के बीच सेवा कार्य करते हुए नि:शुल्क स्कूल बैग, कॉपी, पुस्तकें, कम्पास बॉक्स, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसमें देशी चिकन, पनीर की सब्जी, चांवल और सलाद परोसा गया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के सदस्य रितेस दास ने पुनर्वास केंद्र के बच्चों के भोजन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह चार गैस सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। उनकी इस पहल का केंद्र प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गौरतलब है कि पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह ने अपने पुत्र दिशांत के आकस्मिक निधन के बाद उनकी स्मृति में दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी की स्थापना की थी। स्थापना के बाद से संस्था लगातार समाजहित में विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन कर रही है। हाल ही में सोसायटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नियमित नि:शुल्क भोजन वितरण तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता भी निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में पुनर्वास केंद्र के बच्चों और प्रबंधन ने सोसायटी के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ दूसरों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button