ChhattisgarhCrimeRegion

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 3 डीसीपी की पोस्टिंग बदली

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन डीसीपी की पोस्टिंग में फेरबदल किया है। इसके आदेश गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को जारी किए।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) से पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) बनाया गया। दीपमाला कश्यप, जो अब तक बिलासपुर में विशेष शाखा में जिला पुलिस अधीक्षक थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पदस्थ किया गया। अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button