Chhattisgarh

कांकेर में प्रशासनिक संकट विकास कार्य ठप होने पर 56 पंचायतों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा

Share

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड में पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य आवंटित न होने से नाराज होकर सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा सौंप दिया। सरपंचों ने आरोप लगाया कि बीते एक साल से पंचायतों में कोई भी नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके कारण गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है और जनप्रतिनिधियों के लिए जवाब देना मुश्किल हो गया है। इसी स्थिति के विरोध में सभी सरपंचों ने एकजुट होकर यह सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। सरपंचों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को स्वीकृत करने और लंबित योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है, वहीं इस सामूहिक इस्तीफे की घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button