ChhattisgarhRegion
बुढेश्वर महादेव मंदिर के आमुख्तार देवमणि पांडेय का निधन

रायपुर। बुढेश्वर महादेव मंदिर के आमुख्तार एवं रेलवे बोर्ड के सलाहकार अध्यक्ष देवमणि पांडेय का 75 वर्ष की आयु में शुक्रवार को बालाजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान, ब्रह्मपुरी दत्त मंदिर के पास से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान के साथ संपन्न होगा। पांडेय, रवि पांडेय के पिताजी एवं पंडित महेश पांडेय के बड़े भाई थे।







