ChhattisgarhCrimeRegion

144 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले की थाना काेतवाली पुलिस ने नशीली कैप्सूल बेचने वाले एक आराेपी भोला बघेल (28), निवासी दंतेश्वरी वार्ड, जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध 144 नशीली कैप्सूल और एक हीरो स्पेंडर मोटर साइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दलपत सागर सुलभ के पास नशीली कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में गठित ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules (Pyeevon Spas Plus) की 18 स्ट्रीप, कुल 144 कैप्सूल बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपी के पास से हीरो स्पेंडर बाइक क्रमांक सीजी17 एलबी 0517 भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस के लिए रवाना कर दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भूपेंद्र पैकरा, सहायक उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक तामेश्वर चंद्राकर, बलराम कश्यप, भीम और त्रिनाथ कश्यप का याेगदान रहा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button