ChhattisgarhCrime
वेदांता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
सक्ती। वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। प्रशासन की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं। हादसे में घायल 15 लोगों का राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। वेदांता ने मुआवजे की घोषणा कर दी है।







