Chhattisgarh

प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस, राज्यपाल से मिलकर कार्रवाई पर जताई चिंता

Share

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कार्रवाई के बाद कई परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप कर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और सरकार पुनर्वास व समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाएगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने नकटी गांव से राजभवन तक करीब 14 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी, लेकिन उस दिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने समय मांगा था और अब शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button