Chhattisgarh

बिलासपुर में आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी; राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

Share

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। रातभर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें, निचली बस्तियां और कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं, वहीं कई घर टापू में तब्दील हो गए हैं। बिलासपुर-दोमहानी इलाके में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले, जहां 10 से अधिक मकानों में रहने वाले परिवार पानी से घिर गए। कई छोटे बच्चे भी पानी के बीच फंस गए और लोगों को राहत-बचाव का इंतजार करना पड़ा। सरकंडा बंधवापारा क्षेत्र में भी घरों में पानी भरने से लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया। वहीं, कई इलाकों में बिजली बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इस जलभराव के बाद नगर निगम के उन दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिसमें बारिश के दौरान जलभराव नहीं होने की बात कही गई थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button