Chhattisgarh

सूरजपुर दौरे पर सीएम साय, तेंदूपत्ता संग्राहकों से मिलकर सुनी समस्याएं

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर प्रवास के दौरान रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना का निरीक्षण कर तेंदूपत्ता संग्राहकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने संग्रहण कार्यों का जायजा लेते हुए संग्राहकों की समस्याओं, आजीविका और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को वनाधारित अर्थव्यवस्था से जुड़े परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के स्वागत में संग्राहकों ने तेंदूपत्ता और तेंदू फलों से बनी विशेष माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी और वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का भी सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने महुआ पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से राशन वितरण, पेयजल, जल जीवन मिशन, शिक्षा व्यवस्था और महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा महिलाओं से योजना से मिली राशि के उपयोग की जानकारी भी ली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button