ChhattisgarhCrimeRegion

सिटी कोतवाली पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 6 मुख्य संचालक व सहयोगी गिरफ्तार

Share

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 5 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा, रायपुर और दुर्ग सहित कई राज्यों से अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था।
पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा है कि यह गिरोह इंटरनेट, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल के जरिए संपर्क में रहता था और सट्टे के अवैध पैसे के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। गिरोह प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये और महीने में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन हो रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में हुई 6 गिरफ्तारियों के बाद, साइबर टीम ने तकनीकी और बैंकिंग ट्रेल का पीछा किया। जांच की कड़ी गोवा तक जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के ऊपरी स्तर पर सक्रिय 5 आरोपियों को दबोचा। आरोपी राहुल रंगवानी देवपुरी रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव प्रयागराज उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे गोंदिया महाराष्ट्र, अमन अली खुर्सीपार भिलाई और हुसैन अली खुर्सीपार भिलाई को पुलिस ने धरदबोचा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा संचालन में प्रयुक्त होने वाला हाईटेक सामान जब्त करते हुए 2 लाख 70 हजार रुपये कैश, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 5 सिम कार्ड, 2 पैन कार्ड बरामद किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button