ChhattisgarhRegion

लखनपुर निज निवास पर मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
संवेदनशीलता के साथ सुनीं जन-समस्याएं
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, राजस्व मामले और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ में आ रही दिक्कतों को साझा किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारना हमारा लक्ष्य
संवाद के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और शहर में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
अधिकारियों को दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने कहा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी न हो। प्रशासनिक स्तर पर फाइलों को लंबित न रखा जाए। जनता का विश्वास ही सरकार की असली ताकत है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
क्षेत्रवासियों ने सराहा सहज अंदाज
लखनपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल के सहज और सरल व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रवासियों ने उनकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button