ChhattisgarhRegion

सावन के मड़ई 2026 की अपराजिता शुक्ला बनी सावन क्वीन

Share

रायपुर। सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित 14वां सावन के मड़ई 2026 रायपुर स्थित अभिनंदन पैलेस में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक संगीता सिन्हा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोवैज्ञानिक प्रतिभा दुबे ने की। सावन क्वीन का खिताब अपराजिता शुक्ला को मिला जबकि किरण वर्मा रनर अप रही। बंटी चंद्राकर ने जज की भूमिका निभाया व गुंजन शर्मा व नेहा शर्मा कोआडीनेटर रही।

सावन के मड़ई 2026 की अपराजिता शुक्ला बनी सावन क्वीन
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष दीप्ति दुबे के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन गुंजन शर्मा एवं नेहा शर्मा ने उत्साहपूर्वक किया।

सावन के मड़ई 2026 की अपराजिता शुक्ला बनी सावन क्वीन

आयोजन के दौरान रस्सी कूद, गिल्ली-डंडा, गेड़ी दौड़, टायर दौड़ एवं चम्मच दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं आरजे अनिमेष ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर परिषद के सचिव सौरभ तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीप्ति दुबे, सीए परमीत शर्मा, नीलिमा शर्मा, मोनिक मिश्रा, गुंजन शर्मा, सुभाष तिवारी, सौरभ तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, आये दुबे, मानस सिंह ठाकुर, अदिति, आरजे अनिमेष, सागर, जिनेन्द्र, माया दीवान, सुषमा शुक्ला के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

सावन के मड़ई 2026 की अपराजिता शुक्ला बनी सावन क्वीन
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button