Chhattisgarh

रायपुर में विश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल राइड का आयोजन

Share

दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रायपुर में एक भव्य साइकिल राइड का आयोजन किया गया। यह आयोजन द बाइसिकल कैफे (The Bicycle Cafe) और स्पोर्ट्स एंथूज़ियास्ट एसोसिएशन (SEA) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साइक्लिंग प्रेमियों ने हिस्सा लिया और फिटनेस, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस राइड का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना और साइक्लिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक करना था। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। द बाइसिकल कैफे के संचालक राघवेंद्र और SEA के सचिव नीलेश कटारिया ने साइक्लिंग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। SEA अध्यक्ष समीर सिंह ने भी लोगों से नियमित साइक्लिंग अपनाने की अपील करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन SEA की प्रवक्ता लिपि जैन ने किया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवन, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button