ChhattisgarhPoliticsRegion

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अपनी औकात पहचाने – अभिषेक

Share

00 मामला है अर्जुन्दा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष को धमकी देने का
बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर संभाग सहप्रभारी एवं बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा मीडिया पोस्ट में अर्जुन्दा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत के द्वारा गुंडरदेही के कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद को आईना दिखाते हुए एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद के गृह ग्राम अर्जुन्दा में ही सड़को की हालत जर्जर है ।विधायक द्वारा की गई विकास की बाते पूरी तरह खोखली हैl इस पर विधायक कुंवर निषाद द्वारा उन्हें शारीरिक रूप से अक्षम बनाने की धमकी फोन से देने लगे।और कहा कि मैं अपनी औकात पर आ जाऊंगा।
तो तुम्हें जमीन पर चलने लायक नहीं छोड़ूंगा।।इससे युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश है।एक युवा द्वारा जनहित की बाते उठाना और विधायक कुंवर निषाद की निष्क्रियता बताने पर अब उनका अहंकार दिखने लगा। गुंडरदेही विधानसभा की जनता को अपनी लोक लुभावनी बातें एवं विकास की झूठी बातें बताकर वाहवाही लूटने वाले कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने निवासरत क्षेत्र में ही ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे ये बता सकें कि वे प्राथमिकता के साथ क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति की हो l
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने इस विषय पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक कुंवर सिंह निषाद को क्षेत्र की जनता से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब भरने से फुरसत नहीं है।कुंवर निषाद द्वारा विधायक निधि से वही काम दिया जाता है जिसमे उन्हें मोटा कमीशन मिलता हो। विधायक कुंवर निषाद के कार्यकाल में पूरे गुंडरदेही विधानसभा में विकास तो कहीं दिखता नहीं परंतु अवैध शराब की बिक्री ,जुआ सट्टा, अवैध रेत उत्खनन का कार्य इनके संरक्षण में लगातार फल फूल रहा है। जुआ और सट्टा के कारोबार से आम आदमी एवं युवा आर्थिक रूप से बदहाल हो रहा हैl
अभिषेक शुक्ला ने कहा कि कुंवर सिंह निषाद दूसरे के रिकॉर्ड निकालने से पहले स्वयं अपना रिकार्ड निकालकर देख ले कि पहले क्या थे? अब क्या है क्या क्या किए हैं और अब क्या क्या कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी शालीनता को बरकरार रखते हुए अपनी बात रख रहे हैं विधायक भुले ना, अगर वो अमर्यादित हो सकते है तो हमें भी अमर्यादित होने में समय नहीं लगेगाl विधायक युवा मोर्चा अध्यक्ष को बोलते हैं कि मैं अपनी औकात पर आ जाऊंगा।
तो तुम्हें जमीन पर चलने लायक नहीं छोड़ूंगा। कुंवर निषाद आपकी औकात क्या है? आपको बताने की जरूरत नहीं, आप स्वयं अपनी औकात अमर्यादित आचरण करके स्वयं दिखा रहे हैं l और आने वाले समय में आपकी औकात गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र की जनता जरूर दिखाएगीl
मैं मीडिया के माध्यम से क्या कहना चाहता हूँ कि कुंवर निषाद समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी के किसी एक भी कार्यकर्ता के ऊपर खरोच भी आई तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे l भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हर परिस्थिति में खड़ा मिलेगाl

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button