ChhattisgarhRegion

वित्त मंत्री चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज व यशवीर को दी बधाई

Share

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती शक्ति और देश के खिलाडिय़ों की विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है। उनका संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को पुन: हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button