ChhattisgarhCrimeRegion

फर्जी कागजों से एक ही जमीन कई बार बेचने वाले बंटी और बबली के खिलाफ मामला दर्ज

Share

दुर्ग। ग्राम अंजोरा में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन को अलग-अलग लोगों को बेचने और इकरारनामा कराकर रकम लेने के आरोप में पुलगांव पुलिस ने प्रार्थी अजय चंद्राकर की शिकायत पर आरोपी नोकेश देशमुख और उसकी पत्नी नेहा देशमुख के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिपरापारा वार्ड दुर्ग निवासी अजय चंद्राकर ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसे हितेश देशमुख के माध्यम से ग्राम अंजोरा में नेहा देशमुख के नाम दर्ज जमीन के संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह हितेश देशमुख के साथ अंजोरा पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात नोकेश देशमुख से हुई। नोकेश ने ग्राम अंजोरा स्थित खसरा नंबर 615/10, रकबा 0.0115 हेक्टेयर (1240 वर्गफुट) प्लाट नंबर आठ की जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के मुताबिक 27 फरवरी 2026 को इकरारनामा तैयार कराया गया और अजय चंद्राकर ने सेल्फ चेक के माध्यम से दो लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि दी। इकरारनामा में विक्रेता के रूप में नेहा देशमुख और खरीदार के रूप में अजय चंद्राकर के हस्ताक्षर बताए गए हैं। प्रार्थी ने बताया कि दो लाख रुपये का चेक नेहा देशमुख की मौजूदगी में उसके पति नोकेश देशमुख को दिया गया था।
प्रार्थी को बाद में जानकारी मिली कि उक्त दंपती ने ग्राम अंजोरा की इसी भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर सुखदेव सिंह सहित अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। मामले में पुलगांव पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button