ChhattisgarhRegion

महाराष्ट्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 26 को

Share


रायपुर।
महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 26 जुलाई को आयोजित किया गया है। समारोह में अध्यक्ष अजय मधुकर काले और उनके नेतृत्व में 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा। पहले ही सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उनके प्रकल्प सहित अन्य कार्यभार सौंपे जा चुके हैं।
सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 17 समिति और 17 महिला केंद्रों के पदाधिकारी भी समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। पहली बार महाराष्ट्र मंडल में शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति गठित की गई है। इस समिति के समन्वयक अभिषेक विद्याधर बक्षी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी भी शपथ लेंगे। इनके अलावा भी कुछ समितयिों को नई जिम्मेदारियों व कार्यक्रमों के साथ गढ़ा गया है, तो कुछ समितियों को दो नए भागों में बांटकर नई जिम्मेदारियां व कार्यक्रम भी सौंपे गए हैं। इन तमाम समितियों के पदाधिकारी भी इस समारोह में शपथ लेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button