Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव की बहस शुरू, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए सरकार को घेरा। चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह स्थिति बताती है कि विपक्ष के सदस्यों को ही अपने नेता प्रतिपक्ष पर विश्वास नहीं है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी सदस्यों से हाथ उठवाकर नेता प्रतिपक्ष के प्रति विश्वास जताया। इसके बाद अजय चंद्राकर ने इसे लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया है, लेकिन विपक्ष को अपने ही नेता प्रतिपक्ष के लिए समर्थन जुटाना पड़ रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button