ChhattisgarhRegion
छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल बने संयुक्त स्टेट टॉपर, दोनों को 99.9930996 परसेंटाइल

रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों को प्रदेश का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है।
शिपराक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 117 हासिल की है। वहीं, चार्वी अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 136 रही। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (यूआर) श्रेणी से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग है।
दोनों के परिणाम एक नजर में
शिपराक गोयल
परसेंटाइल: 99.9930996
ऑल इंडिया रैंक: 117
श्रेणी: अनारक्षित (यूआर)
चार्वी अग्रवाल
परसेंटाइल: 99.9930996
ऑल इंडिया रैंक: 136
श्रेणी: अनारक्षित (यूआर)







