Chhattisgarh

तखतपुर में होटल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कमी पर उठे सवाल

Share

तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा होटल इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ गया, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय नागरिकों ने तखतपुर में स्थायी फायर ब्रिगेड सुविधा नहीं होने को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि दो साल पहले घोषणा के बावजूद अब तक व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button