Chhattisgarh

AI, जेंडर और सुशासन पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

Share

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली स्थित Indira Gandhi National Centre for the Arts (IGNCA) में वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, IGNCA के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह पुस्तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित है तथा महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करती है। साथ ही, विकसित भारत के निर्माण में AI के सकारात्मक, समावेशी और उत्तरदायी उपयोग की दिशा में इसके महत्व को रेखांकित करती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button