फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुई पुर्तगाल, स्पेन से 1-0 से हारा

फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच अर्लिंगटन में खेला गया और इसी के साथ 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप का सफर पूरा हो गया है। हालांकि इस मैच के बाद रोनाल्डो का चेहरा काफी उदास था। इसी बीच एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने पसंदीदा ‘सीआर7’ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम के फीफा से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रोनाल्डो को ऐसे उदास देखकर एक्टर का दिल टूट गया है।
गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2026 से टीम पुर्तगाल के बाहर होने से एक्टर कार्तिक आर्यन काफी दुखी हैं। वह फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (CR7) के बहुत बड़े फैन हैं। इसे लेकर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोनाल्डो की फोटो के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा- ‘CR7’. मालूम हो कि कार्तिक भले ही लियोनेल मेस्सी को पसंद करते हों, लेकिन वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सबसे बड़े फैन हैं। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर मजाक में कहा था। ‘मेरा पसंदीदा तो रोनाल्डो ही है।
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के एक कड़े मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। स्पेन के मिकेल मेरिनो ने मैच के आखिरी समय (91वें मिनट) में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। रोनाल्डो पहले ही कह चुके थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इस हार के साथ ही उनका विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। जिसके बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े।







