ChhattisgarhRegionSports

राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में रायपुर के खिलाडिय़ों ने दिलाया स्वर्ण व रजत पदक

Share

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित नियमित खेल प्रशिक्षण शिविरों का सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है। ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 से 29 मई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हारडीह के छात्र आशीष जांगड़े ने बालक वर्ग में तथा छात्रा हर्षिता ने बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। खिलाडिय़ों ने बेहतर तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धी टीमों को कड़ी चुनौती दी और यह सफलता अर्जित की।
इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन रायपुर, जिला शिक्षा विभाग तथा खेल प्रशिक्षकों द्वारा संचालित नियमित प्रशिक्षण एवं खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं को दिया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button