ChhattisgarhCrimeRegion
चार पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

गरियाबंद। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के चार पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े को थाना प्रभारी पांडुका से स्थानांतरित कर रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध प्रभारी, जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। उप निरीक्षक चिन्ताराम देशमुख को थाना प्रभारी फिंगेश्वर से थाना प्रभारी पांडुका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम को थाना फिंगेश्वर से थाना प्रभारी फिंगेश्वर बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना पांडुका पदस्थ में किया गया है।






