Chhattisgarh

चलती मालगाड़ी की चपेट में आया अधेड़, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Share

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी से कटकर करीब 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेंगकर शॉर्टकट के रास्ते पटरी पार करने के दौरान अचानक ट्रेन को सिग्नल मिल गया और वह चल पड़ी। इससे व्यक्ति संभल नहीं सका और पहियों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के समय वह नीले रंग के कपड़े पहने हुए था। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा आम लोगों से अपील की है कि यदि इस हुलिये के किसी लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी हो तो पेंड्रारोड जीआरपी थाने में संपर्क कर पुलिस की मदद करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button