ChhattisgarhRegion

10 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से रहेगा बंद

Share


बिलासपुर।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक, अधिक सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को भविष्य में बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
पुनर्विकास कार्य के अगले चरण में गेट नं. 4 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड पर मुल्कराज होटल के सामने से गेट नं. 4 तक आने-जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस गेट तक आने-जाने के लिए बुधवारी बाजार के पीछे स्थित सड़क मार्ग पहले की तरह खुला रहेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन में प्रवेश एवं निकासी के लिए गेट नं. 1 एवं गेट नं. 2 का अधिकाधिक उपयोग करें। यदि किसी कारणवश गेट नं. 4 का उपयोग करना आवश्यक हो, तो कृपया बुधवारी बाजार के पीछे वाली सड़क मार्ग का उपयोग करें।
साथ ही इसकी जानकारी स्टेशन परिसर में यात्री पहुँच वाले विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टर एवं सूचना बोर्डों के माध्यम से भी दी जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ तथा विशेष सहायता दल भी स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button