अंजय शुक्ला के जन्मदिन समारोह में जुटे शहर के विशिष्टजन

रायपुर। जैसा बोओगे वैसा पाओगे की कहावत आज भी कई मौकों पर चरितार्थ हो रहा है,ऐसा ही अवसर था मंगलवार 30 जून को जब छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला के जन्मदिवस का आयोजन श्री माँ महाकाली मंदिर ट्रस्ट, आकाशवाणी चौक, परिसर में किया गया था जहां मंत्री से लेकर एक आदमी तक की उपस्थिति ने साबित कर दिया कि हर किसी के सुख दुख में हमेशा खड़े रहने वाले अंजय शुक्ला के जन्मदिवस पर वे क्यों न शामिल होकर खुशियों के पल का साक्षी बने। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ काफी देर तक कार्यक्रम चला और लोग आते-जाते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 11 बजे विशेष हवन-पूजन के साथ हुई। सुप्रसिद्ध कथावाचकर पं. विजयशंकर मेहता द्वारा हमारे हनुमान विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में हनुमान जी के जीवन चरित्र और हनुमान चालीसा की आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवन प्रबंधन के साथ पारिवारिक जुड़ाव एवं संस्कार को अपनाने की राह दिखाई। उन्होंने अंजय शुक्ला को कार्यक्रम के आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए रामायण के विभिषण द्वारा हनुमानजी के सीताजी का पता बताने वाले प्रसंग की उपमा श्लोक जुगती विभिषण सकल सुहाई,तब अंजय राह दिखाई….. से दी।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, तकनीकी शिक्षामंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, रायपुर पश्चिम विधायक पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विशेष सचिव सुशील त्रिवेदी, रायपुर मेयर श्रीमती मीनल चौबे, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विक्रम मरकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला, कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज रायपुर के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग,सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री माँ महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रो. डी.के. दुबे ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं,प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य नागरिकों को पंचमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था की गई थी।





